अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती पर ‘शून्य से शतक’ कार्यक्रम
इंदौर .
शून्य से शतक: एक शताब्दी अटल भारत की' स्मरणोत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने राजनीति में कई ऐसी मिसालें और आदर्श स्थापित किए हैं, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा। वे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में समान रूप से सम्मान प्राप्त नेता थे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित थे।
राज्यपाल पटेल ने कहा वे एक विराट व्यक्तित्व थे। उनका व्यक्तित्व राष्ट्रधर्म की राह दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी प्रचारक, लेखक, पत्रकार, कवि, राजनेता और अनेकों रूपों में अपनी छाप छोड़ गए। उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव सही मार्ग दिखाते रहेंगे और देश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

No comments