Header Ads

Header ADS

महत्वपूर्ण बिलो पर चर्चा के समय गायब रहते है राहुल गांधी :शिवराज

 


भोपाल ब्यूरों। 


केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  संसद से पारित विकसित भारत, G RAM G बिल  कांग्रेस के रवैये पर हमला बोलते हुए कहा कि, इतने महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा के समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का लोकसभा से गायब रहना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष चर्चा में जवाब सुनने को तैयार नहीं है और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जब संसद में चर्चा होती है, तब ये लोग गायब रहते हैं। चर्चा का उत्तर सुनते नहीं, सिर्फ दादागिरी करते हैं। शिवराज  विकसित भारत, G RAM G बिल को लेकर भोपाल में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।  

चौहान ने पंजाब में मनरेगा सहित कई योजनाओं में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पंजाब में हजारों भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, लेकिन न तो दोषियों पर कार्रवाई की गई और न ही गबन की गई राशि की वसूली हुई। चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर बंगाल में महाकाल मंदिर बनाने के ऐलान पर तंज कसते हुए कहा कि, कि कुछ लोगों को मंदिर और धार्मिक आस्था केवल चुनाव के समय ही याद आती है।

No comments

Powered by Blogger.