Header Ads

Header ADS

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सबसे सुरक्षित गढ़ अबूझमाड़ में अब सुरक्षाबलों ने बनाया स्थायी ठिकाना

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नक्सलियों का सबसे सुरक्षित गढ़ माने जाने वाले अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में अब सुरक्षाबलों ने अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है.  लगातार नक्सली ठिकानों को ध्वस्त करने और बड़े नक्सली कमांडरों के सफाए के बाद अब जवानों ने उन इलाकों में भी डेरा डाल दिया है, जो कभी नक्सलियों के लिए अभेद्य किले थे. ताजा जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ में अब तक का 19वाँ स्थायी सुरक्षा बल कैंप पदमेटा क्षेत्र में स्थापित किया गया है. यह कैंप न केवल नक्सलियों के लिए करारा झटका है, बल्कि स्थानीय आदिवासी आबादी के लिए विकास और सुरक्षा का नया दौर लेकर आया है.
पदमेटा अबूझमाड़ का वो कोर क्षेत्र है, जहाँ दशकों से कोई सरकारी अधिकारी या जवान पैर रखने की हिम्मत नहीं कर पाता था. नक्सली यहाँ से पूरे अबूझमाड़ सहित पड़ोसी राज्यों तक अपनी गतिविधियाँ चलाते थे. लेकिन पिछले दो सालों में डीआरजी, बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ और कोबरा जैसी विशेष बलों की संयुक्त कार्रवाइयों ने यहाँ नक्सलियों की कमर तोड़ दी है. बड़े-बड़े कैडर या तो मारे गए, या सरेंडर कर चुके हैं, या फिर क्षेत्र छोड़कर भाग चुके हैं.

No comments

Powered by Blogger.