Header Ads

Header ADS

गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी के सुशासन राज बरकरार रखने कड़े तेवर

 

पटना। 

अपराध करने वालों की अब खैर नहीं है. पुलिस को अपराध रोकने के लिए पूरी छूट दी गई है. अब पुलिस के हाथ बंधे हुए नहीं हैं, बल्कि खुले तौर पर कार्रवाई करने की पूरी आज़ादी है. अपराधियों के लिए अब बिहार में कोई जगह नहीं है. गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगा. सुशासन का राज पहले भी था और आगे और मजबूती से कायम रहेगा. 'ये बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की  कार्यभार संभालने के बाद का बयान है. गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने राज्य में सुशासन राज को बरकरार रखने को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है।  

गौरतलब है कि बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार गृह विभाग भाजपा को दिया है. नीतीश के अतिरिक्त 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिसमें उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री के रूप में सम्राट चौधरी बने हैं जबकि एक अन्य उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को बनाया गया है. एनडीए के सभी घटक दलों से मंत्री जिसमे सबसे ज्यादा 14 मंत्री भाजपा से हैं, इसके बाद जदयू से और फिर लोजपा से 2 तथा हम और आरएलएम से 1-1 को मंत्री बनाया गया है.

No comments

Powered by Blogger.