Header Ads

Header ADS

खड़गे के बयान पर संघ ने दी तीखी प्रतिक्रिया, वे एक बार फिर यह प्रयास करके देख लें

 


जबलपुर 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के RSS पर प्रतिबंध लगाने वाले बयान पर संघ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कांग्रेस को खुली चुनौती दी और कहा कि वे एक बार फिर यह प्रयास करके देख लें।

होसबाले ने कहा कि समाज और सरकार ने संघ को स्वीकार किया है और पहले भी प्रतिबंध लगाने के प्रयासों को अदालतों ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे बयान देने से पहले अपने पिछले अनुभवों से सीखना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीधा जवाब देते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि कांग्रेस पहले भी तीन बार संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन हर बार असफल रही। उन्होंने आगे कहा कि जब भी संघ पर प्रतिबंध लगाया गया, अदालतों ने उसे गलत साबित किया। ऐसे में जो नेता इस तरह की बातें कर रहे हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि समाज किस दिशा में जा रहा है।

 यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने संघ को निशाना बनाया हो। 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था, परंतु न्यायिक जांच और कपूर आयोग की रिपोर्ट में संघ को निर्दोष पाया गया। प्रतिबंध हटा और संघ पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा। इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी वैचारिक आंदोलन को दमन से दबाने की कोशिश हुई, वह और तीव्र गति से समाज में फैला। आज की कांग्रेस शायद इस इतिहास से सबक लेने को तैयार नहीं है।

No comments

Powered by Blogger.