Header Ads

Header ADS

मोदी ने भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

 


पणजी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण गोवा के ऐतिहासिक श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर एक नया अध्याय लिख दिया है। कांस्य धातु से बनी यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है, जो अब तक स्थापित भगवान राम की प्रतिमाओं में सबसे विशाल है। इस भव्य प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया है, जिन्हें गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ डिजाइन करने का श्रेय भी जाता है।

अनावरण समारोह के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस पल को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर पवित्र ध्वज फहराने के कुछ ही दिनों बाद, उन्हें गोवा में प्रभु श्रीराम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री ने मठ की 550 वर्षों की गौरवशाली परंपरा और इतिहास की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जानकर बहुत गर्व होता है कि इस संस्थान ने सदियों से कई प्राकृतिक आपदाओं, चक्रवातों और चुनौतियों का सामना करते हुए भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा है।

No comments

Powered by Blogger.