Header Ads

Header ADS

शिवराज सिंह की पहल पर विदिशा में एथलेटिक सेंटर बनाने का खेल मंत्री ने किया ऐलान

 


विदिशा/ नई दिल्ली .

 ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव सांसद खेल महोत्सव – 2025 का विदिशा जिला खेल परिसर में  शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भोपाल से वर्चुअल जुड़े, वहीं अन्य सभी गणमान्यजन समारोह में उपस्थित रहे, जिन्होंने महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर भोपाल से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में खेलों को गांव-गांव तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है और विदिशा का सांसद खेल महोत्सव इस दिशा में एक प्रेरक कदम है। उन्होंने कहा कि खेल एक स्पिरिट है, एक अनुशासन है, एक संस्कृति है, एक जीवनशैली है। 


समारोह में मौजूद कपिल देव ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मैं सोचता था जब छोटा था की क्या खेलों के लिए भी इतनी इज्जत मिल सकती है लेकिन आज प्रूव होता है कि हमारा देश अब तेजी से खेलों की तरफ जा रहा है।जीतने भी खिलाड़ियों को अवॉर्ड मिले हैं, उनको बधाई। इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकलेंगे तो मुझे लगता है आने वाले समय में यकीनन बहुत से बच्चे आएंगे, जो देश के लिए खेलेंगे। कपिल देव ने विदिशा की प्रगति की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ बड़े-बड़े अस्पताल, होटल हैं, मुझे अच्छा लगा। बड़े शहर नहीं, इस तरह के शहर हैं, जो भारत को आगे ले जा सकते हैं। आज खेल मंत्री खराब मौसम के कारण आ नहीं पाये। इतना ज्यादा पैशन और जोश है खेलों के बारे में, मुझे लगता है कि भारत बहुत अच्छी जगह जा रहा है। 

शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से मिलकर विदिशा में हमारे खिलाड़ियों की सुविधा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शानदार स्टेडियम बनाने की मंजूरी दें, वहीं एस्ट्रो टर्फ के लिए भी शिवराज सिंह ने पहल की।


No comments

Powered by Blogger.