Header Ads

Header ADS

किसी ने चिट्ठी लिखी की शिवराज सिंह आदिवासियों को भड़काता है, इस पर प्रकरण दर्ज करो

 


केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अनुसूचित जनजातीय पंचायत में हुए शामिल 

भोपाल


केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र स्थित भैरूंदा पहुंचें और अनुसूचित जनजातीय पंचायत में शामिल हुए। जनजातीय पंचायत में शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, मैं आदिवासी भाई-बहनों के साथ कभी भी अन्याय नहीं होने दूंगा। मैं सदैव आदिवासी हितों के लिए उनके साथ खड़ा हूं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के बाद बहनों के साथ नीचे बैठकर खाना भी खाया। 

*जनजातीय बहनों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में आदिवासियों को मिले जमीन खाली करने के नोटिस के मामले में कहा कि, मैं कभी भी जनजातीय भाई-बहनों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासी हितैषी हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी आदिवासियों के प्रति संवेदनशील हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि, आदिवासियों की जमीनों के संबंध में मुख्यमंत्री से भी चर्चा करूँगा और उन्हें इस पूरे विषय से अवगत करवाएंगे। दरअसल दीवाली के दिन ही वन विभाग ने भैरूंदा में सालों से पट्टे की जमीन पर रह रहे आदिवासी परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस थमा दिया था, जिसके बाद सभी परिवार धरने पर बैठ गए थे।

No comments

Powered by Blogger.