Header Ads

Header ADS

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर नहीं बन रही बात

 


पटना। 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल कोशिशों में जुटा है. कहीं सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही तो कोई उम्मीदवारों का ऐलान करने जा रहा है. एक तरफ एनडीए और तेजस्वी खेमे में सीटों के बंटवारे पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है.  बंटवारे पर खटपट बढ़ती नजर आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को पटना में इमरजेंसी बैठक बुलाई है. जबकि चिराग खुद दिल्ली जा रहे हैं. वहीं नीतीश कुमार भी पटना में सुबह 10 बजे बैठक करने जा रहे हैं. वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी गुरुवार को बिहार की 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।


No comments

Powered by Blogger.