Header Ads

Header ADS

मप्र के कौशल को मिली सराहना , राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सहित टॉपर्स को मंत्री टेटवाल ने किया सम्मानित

 


राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, 09 राष्ट्रीय टॉपर्स एवं 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स का सम्मान 

भोपाल।

मध्यप्रदेश कौशल विकास संचालनालय द्वारा गुरुवार को  “कौशलम प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025 के अंतर्गत वर्ष 2025 की आईटीआई परीक्षाओं में असाधारण प्रदर्शन करने वाले 09 राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड टॉपर्स, 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स, तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुश्री त्रिशा तवड़े को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं को यह सम्मान कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार )  डॉ. गौतम टेटवाल दौरा प्रदान किया गया। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों के साथ उनके प्रशिक्षण अधिकारियों एवं प्राचार्यों को भी कौशलम प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया।

 कार्यक्रम में NCVT परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें से शासकीय एकलव्य आईटीआई बैतूल की इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सुश्री त्रिशा तवड़े ने सेंट्रल जोन से प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उन्हें विगत दिवस नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा भी सम्मानित किया गया था।


मुख्य अतिथि टेटवाल  ने इस अवसर पर कहा कि
कौशल केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन की शक्ति है। आज हमारे प्रशिक्षणार्थी अपने हुनर के माध्यम से न केवल सीमाएँ तोड़ रहे हैं, बल्कि समाज में नई संवेदनशीलता और समावेशन का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के बेटी को दिल्ली में पुरस्कार मिल रहा था ,तब गर्व से उनकी आंखें भर आई थी। 

“कौशल का कोई बंधन नहीं होता” 

समारोह बताया गया कि इस वर्ष के कई प्रशिक्षणार्थियों ने परंपरागत रूप से विपरीत क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त की। वेल्डिंग, मोटर मैकेनिक, फिटर, फैशन डिजाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षणार्थियों ने यह सिद्ध किया कि “कौशल का कोई बंधन नहीं होता” और मेहनत, समर्पण तथा विश्वास से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।

No comments

Powered by Blogger.