Header Ads

Header ADS

भागवत बोले - हम दुनिया में किसी से पीछे नहीं, हमारे देश में तर्क भी है और श्रद्धा भी 

 


संघ प्रमुख मंत्री प्रहलाद पटेल की लिखित पुस्तक 'नर्मदा परिक्रमा' के विमोचन कार्यक्रम में हुए शामिल

इंदौर। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को इंदौर में कहा कि हमारा देश दुनिया में कहीं भी किसी से पीछे नहीं है. हमारे देश में तर्क भी है और श्रद्धा भी है. दुनिया श्रद्धा और विश्वास के आधार पर चलती है. आज दुनिया में संघर्ष इसलिए है, क्योंकि सभी के मन में अहम है, जिसमें केवल यह सोच है कि मैं ही आगे बढूं और दूसरा कोई आगे ना बढे, इसलिए सभी आपस में भिड़े हुए हैं। भागवत रविवार को इंदौर में मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल की लिखित पुस्तक 'नर्मदा परिक्रमा' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे.

भागवत ने कहा कि हम कभी बंट गए थे, लेकिन हम फिर से जुड़ेंगे.  भागवत ने कहा कि कभी पीएम चर्चिल ने कहा था कि ब्रिटिश शासन से अलग होने के बाद भारत आगे चलकर बंट जाएगा , लेकिन आज इंग्लैंड बंट रहा है. हम कभी नहीं बंटे, कुछ बंटे थे तो उन्हें भी मिला लेंगे.  उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ और अहंकार ने दुनिया में संघर्ष और टकराव को जन्म दिया है. जब व्यक्ति खुद को दूसरों से श्रेष्ठ समझता है, तभी विवाद पैदा होते हैं.

 भागवत के अनुसार, हमारी संस्कृति सिखाती है कि सभी एक ही हैं, लेकिन व्यवहार में अक्सर समानता दिखाई नहीं देती. यही सोच आज की वैश्विक समस्याओं की जड़ है. इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

No comments

Powered by Blogger.