पत्नि के साथ पचमढ़ी पहुंचे शिवराज, महादेव के दर्शन के बाद खींची बंदर की फोटो
पचमढ़ी/ नर्मदापुरम।
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ निजी यात्रा पर हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचे। शाम को बड़ा महादेव मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। कुछ देर रुककर उन्होंने बंदर की फोटो खींचकर कैप्शन के साथ इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
दरअसल, महादेव मंदिर परिसर में कुछ बंदर केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने पहुंच गए थे। चौहान ने यहां रुक कर बंदरों की उछल कूद भी देखी। यहां ली गई एक छोटे बंदर की फोटो के साथ शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी लिखा 'खींच मेरी फोटो। बंदर की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रवि शंकर भवन में पहुंचे। रवि शंकर भवन पहुंचने पर पिपरिया एसडीएम ने उनकी अगवानी की।

No comments