सीएम रेखा गुप्ता की दक्षिण दिल्ली के सांसद विधायकों के साथ बैठक
नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायकों और पार्षदों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, विधायक, पार्षद और सभी संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा के लिए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा को प्रभारी मंत्री नियुक्त किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विकास परियोजनाओं और जनता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में विकास परियोजना से संबंधित किसी भी प्रकार की देरी या टाल-मटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य एक समान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री ई-पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने बताया कि लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (ड्यूसिब) के लिए 10 से 16 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया है और सभी कार्य अब ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे।
.jpg)
No comments