Header Ads

Header ADS

कांग्रेस ने किया पोस्ट , पीएम के सपने में आई मां, कहा राजनीति में कितना गिरोगे

 


पटना

बिहार की राजनीति में एक बार फिर तूफ़ान खड़ा हो गया है। बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते-जुलते एक शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसी दिखने वाली महिला को दिखाया गया है। 36 सेकेंड के इस वीडियो का कैप्शन है – “साहब के सपनों में आई मां। देखिए रोचक संवाद।”

वीडियो में दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के सपनों में उनकी मां आती हैं और उनसे कहती हैं –

“पहले तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया।”
“मेरे पैर धोने की रील्स बनवाई।”
“अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो।”
“राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?”

वीडियो में यह भी दिखाया गया कि मोदी पर अपनी मां के नाम का इस्तेमाल कर राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा ने किया पलटवार , यह पीएम की मां का अपमान 

वीडियो सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी मां का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा – राहुल गांधी और कांग्रेस अब इतना नीचे गिर चुके हैं कि उन्हें दूसरों की मां का सम्मान करना भी नहीं आता। जो अपनी मां की इज्जत नहीं कर सकते, वे दूसरों की मां का क्या सम्मान करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.