Header Ads

Header ADS

योगी सरकार की वाहन चालकों को बड़ी राहत, लाखों पुराने ई-चालान होंगे माफ

 


लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत देने का फैसला किया है. प्रदेश में 2017 से 2021 के बीच बने लाखों पुराने ई-चालान अब माफ कर दिए जाएंगे, ये वे चालान हैं जो या तो कोर्ट में लंबित थे या फिर ऑफिस स्तर पर फंसे हुए थे. इन चालानों की वजह से लोगों को फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) जैसी सुविधाएं लेने में परेशानी हो रही थी। यह राहत केवल गैर-कर (नॉन-टैक्स) चालानों पर लागू होगी. टैक्स से जुड़े चालान या गंभीर मामलों में दर्ज चालान इस छूट से बाहर रहेंगे. 

सरकार ने कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया अगले 30 दिनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने वाहन का चालान स्टेटस देख सकेंगे. इससे उन चालानों की वजह से लगने वाली सभी रोक हटा दी जाएगी. 2017 से 2021 के बीच प्रदेश में करीब 30.52 लाख ई-चालान बने थे, जिनमें से 17.59 लाख का निस्तारण हो चुका है. बाकी 12.93 लाख चालान अभी भी लंबित हैं, जिनमें से 10.84 लाख कोर्ट में और 1.29 लाख ऑफिस में अटके हुए हैं. इन सभी चालानों को अब डिजिटल तरीके से बंद किया जाएगा.

No comments

Powered by Blogger.