कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा
नई दिल्ली।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का एक और सबूत दिया. उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा. मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है. मैं सबूतों के साथ अपनी बात रख रहा हूं. ये कोई हाइड्रोजन बम नहीं है. अभी उसका आना बाकी है. हम बार-बार कह रहे हैं चुनाव आयोग वोट चोरों को बचा रहा है. ये लोकतंत्र के लिए कहीं से भी सही नहीं है. इसे रोकना हमारा काम है. हम इस देश प्यार करते हैं. वहीं चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. ईसी सूत्रों के मुताबिक, कोई भी वोट डिलीट नहीं किया गया है. बिना किसी अपील के ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं है
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट डिलीट किए गए हैं. हमने पाया है कि महज 14 मिनट में 12 वोट डिलीट किए गए. इससे ये तो साफ है कि चुनाव आयोग वोट चोरों को बचा रहा है. अभी तक आयोग ने टारगेट करके लाखों वोटर्स को लिस्ट से हटाया है. कर्नाटक में जानबूझकर वोट खत्म किए गए हैं. फर्जी वोटर जोड़ने के लिए फर्जी नाम और फर्जी पते तक दिए गए. कर्नाटक में बड़े स्तर पर किसी से पूछे ही उनका वोट डिलीट कर दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग सीआईडी को जवाब दे. चुनाव आयोग हिंदुस्तान के संविधान की रक्षा नहीं कर रहा है. आज हमने जो भी प्रूफ दिए हैं वो बुलेटप्रूफ हैं.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल की हताशा और निराशा दिन रात बढ़ती जा रही है और उसी को उन्होंने आभूषण बना लिया है. गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है. राहुल ने गुरुवार को सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे हैं. उन्होंने कर्नाटक का आलंद क्षेत्र का उदाहरण देकर इसे समझाया भी
राहुल के आरोपों पर अनुराग ठाकुर ने कहा, चुनाव दर चुनाव और जनता से नाकार दिए गए एक नेता की हताशा और निराशा दिन रात बढ़ती जा रही है और उसी को उन्होंने आभूषण बना लिया है. गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है
.jpg)
No comments