Header Ads

Header ADS

भगवंत मान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे नायब सिंह सैनी


चंडीगढ़ 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंजाब के मोहाली में पंजाब के सीएम भगवंत मान का हालचाल जानने पहुंचे। दरअसल, पंजाब के सीएम पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है. सीएम सैनी पंजाब के सीएम का हाल जानने के लिए गए थे. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तकरीबन 20 मिनट तक भगवंत मान से बातचीत की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान नायब सैनी ने भगवंत मान से पंजाब में बाढ़ संबंधी हालातों की जानकारी ली. साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया.,

 हरियाणा के सीएम ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, "हम पड़ोसी धर्म निभा रहे हैं. मैं पंजाब के मुख्यमंत्री का हालचाल पूछने गया. उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. मैंने उनसे पंजाब के बारे में बातचीत की है. मैंने बताया कि हरियाणा के लोग भी पंजाब में सहायता पहुंचा रहे हैं. हम आगे भी सहायता करेंगे. पंजाब हमारा भाई है. हमारा परिवार है. हरियाणा सरकार और हरियाणा के लोग पंजाब के साथ खड़े हैं, क्योंकि यह हमारा परिवार है.जब मैं हरियाणा के गांव में गया तो उन्होंने अपनी बात कम और पंजाब की बात ज्यादा की.

No comments

Powered by Blogger.