कश्मीर में अशोक स्तम्भ के अपमान पर कांग्रेस और आरजेडी चुप क्यों है?
बिहार के डिप्टी सीएम का विपक्ष पर जोरदार हमला
पटना।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। महागठबंधन पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों कि बात ही नहीं कीजिए ये कभी बीड़ी से जोड़कर बिहार का अपमान करते हैं तो कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहते हैं। कश्मी में अशोक स्तम्भ के अपमान पर कांग्रस और आरजेडी चुप क्यों है? राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और अपनी विरासत पर हमला बिहार बर्दाश्त कतई नहीं करेगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इंडी गठबंधन वाले कभी केरल से बिहार को बीड़ी से जोड़ कर इस राज्य का अपमान करते हैं तो कभी कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला होता है। ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का भी सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहते हैं। ये भारत की आत्मा पर वार है। बिहार और भारत अपनी विरासत और स्वाभिमान के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला किया गया। ये प्रतीक मगध के उस महान सम्राट अशोक का है, जिन्होंने भारत को स्वर्णिम काल दिया। ये देश और बिहार की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं। इन पर हमला एक सुनियोजित रणनीति के तहत हो रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और राजद चुप क्यों हैं?
.jpg)
No comments