Header Ads

Header ADS

अंबेडकरनगर में एक महीने में लड़कियों के अपहरण के 56 मामले दर्ज होने से हड़कंप

 


लखनऊ/ अंबेडकरनगर।  

उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर में बीते एक महीने में लड़कियों के अपहरण के 56 मामले दर्ज होने से हड़कंप मच गया है. इनमें से 49 लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिनमें 40 नाबालिग हैं. पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अधिकतर मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं, और 5 मामले अलग-अलग समुदायों से संबंधित हैं.

दरअसल अगस्त महीने में जनपद के 18 थानों में 56 अपहरण के मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें अकबरपुर कोतवाली में सर्वाधिक 11 मामले शामिल हैं. कई परिवारों ने सामाजिक लोकलाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं की, जिससे वास्तविक आंकड़ा और अधिक हो सकता है..

No comments

Powered by Blogger.