Header Ads

Header ADS

बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़ में 5 महिलाओं समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 


रायपुर। 

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बुधवार को एक और बड़ी सफलता मिली। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 5 महिलाओं समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 9 नक्सलियों पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और संगठन के भीतर बढ़ते भेदभाव को मुख्य वजह बताया।

 इन सभी ने वरिष्ठ पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों के समक्ष हथियार डाले। आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादियों की एरिया कमेटी के दो प्रमुख सदस्य- सुदरेन नेताम (41) और धोबा सलाम भी शामिल हैं, जिन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। इनके अलावा, दो अन्य पर 2-2 लाख, तीन पर 1-1 लाख और दो अन्य नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।

No comments

Powered by Blogger.