उत्तराखंड के चमोली के में तीन गांवों में बादल फटने से 10 लोग लापता
देहरादून
उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण भयंकर तबाही मच गई। नंदानगर तहसील के अंतर्गत आने वाले तीन गांव – कुंतरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा – सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में अचानक आई बाढ़ और मलबे के कारण कई मकान ढह गए और खेत-खलिहान तबाह हो गए हैं। हादसे में अब तक 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। एसडीआरएफ की एक टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है, जबकि एनडीआरएफ की टीम गोचर से रवाना की गई है। घटनास्थल पर मेडिकल टीमों को भेजा गया है और तीन 108 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं ताकि घायलों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी जा सके।
.jpg)
No comments