Header Ads

Header ADS

ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन करेंगे भारत का दौरा

 


नई दिल्ली। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं। वह इसी माह भारत का दौरा करेंगे और पीएम मोदी से उनकी मुलाकात होगी। पुतिन के दौरे की पुष्टि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मास्को में रूसी सुरक्षा परिषद प्रमुख सर्गेई शोइगू से मुलाकात के दौरान दी है।

बताया जा रहा है कि पुतिन के दौरे को लेकर अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है। डोभाल की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने घोषणा की थी कि रूसी तेल की खरीद के संबंध में भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ाई जाएगी। अब यह 50 प्रतिशत हो गई है। पुतिन का भारतीय दौरा एक तरह से अमेरिका को कूटनीतिक जवाब होगा।

No comments

Powered by Blogger.