Header Ads

Header ADS

विशेष शगुन के साथ लाड़ली बहनों को 1858.76 करोड़ ट्रांसफर

 


राजगढ़ 

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों को बड़ी सौगात दी। राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में उन्होंने "लाड़ली बहना योजना" के तहत 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार बहनों के खातों में 1250 रुपये की मासिक किश्त के साथ 250 रुपये का विशेष रक्षाबंधन शगुन भी ट्रांसफर किया। इस दौरान कुल 1858.76 करोड़ रुपये की राशि बहनों को प्रदान की गई। इसके अलावा, गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ रुपये दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत रोड-शो से हुई, जहां सीएम डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उन्होंने भी बहनों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश के मुखिया ने भी बहनों को रिटर्न गिफ्ट दिया। 

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के महत्व पर बोलते हुए कहा कि बहनें भगवान की तरह होती हैं। बहनें अपना पेट काटकर भी घर संभालती हैं। हम बहनों की राशि धीरे-धीरे बढ़ाएंगे। दीपावली के बाद भाई दूज से 1500 रुपये दिए जाएंगे और हमारा संकल्प है कि राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये की जाए। उन्होंने बताया कि यदि बहनें रोजगारपरक कारखानों से जुड़ती हैं तो उन्हें सरकार की ओर से 5000 रुपये सहायता दी जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.