‘जनता के डॉक्टर’ के नाम से मशहूर एके रायरू गोपाल का निधन
कन्नूर (केरल)
2 रुपये वाले डॉक्टर’ के नाम से मशहूर एके रायरू गोपाल
का शनिवार को निधन हो गया। वे उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे, जिसके चलते तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 80 साल की उम्र में उन्होंने केरल के कन्नूर में ही आखिरी सांस ली। डॉक्टर एके रायरू गोपाल पिछले 50 साल से अपने क्लीनिक में मात्र 2 रुपए में गरीबों का इलाज कर रहे थे, जिसके कारण वे ‘जनता के डॉक्टर’ के रूप में मशहूर हुए।
डॉ गोपाल ने निवास ‘लक्ष्मी’ में ही क्लीनिक खोला हुआ था। वे सुबह 3 बजे से मरीजों को देखना शुरू करते थे और दिनभर मरीजों की लाइन लगी रहती थी। दिहाड़ी मजदूर, छात्र और गरीब लोग उनसे इलाज कराने आते थे। वे दिनभर में 300 से ज्यादा मरीजों को देखते थे। जरूरतमंदों को अपनी तरफ से मुफ्त दवाइयां भी देते थे। उनके पिता डॉ ए. गोपालन नांबियार भी मशहूर डॉक्टर थे। पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने भाइयों डॉ वेणुगोपाल और डॉ राजगोपाल के साथ पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाया और गरीबों की सेवा की।
एक साल से बीमार थे डॉक्टर
डॉ गोपाल पिछले एक साल से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था, इसलिए उन्हें अपना क्लिनिक बंद करना पड़ा। उनका क्लीनिक बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। वे डॉक्टर गोपाल से सहयोगी रखकर क्लीनिक खोलने की गुहार लगाते थे, लेकिन वे सहयोगी की फीस देने में असमर्थ थे।
.jpg)
No comments