Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया

 


पटना 

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जे०पी० गंगा पथ पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने परिसर एवं आस-पास पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण हेतु अपना योगदान दें।

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने भी किया वृक्षारोपण



बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना स्थित कंकड़बाग कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। उन्होंने इस मौके पर पांच पौधे लगाकर सभी नागरिकों से पर्यावरण बचाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी एक प्रयास से पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

No comments

Powered by Blogger.