Header Ads

Header ADS

अब कुछ दिन में ये भी कह देंगे कि हमारी उम्र नीतीश कुमार से ज्यादा है- जेडीयू


पटना। 

बिहार की सियासत में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धा, दिव्यांग और विधवा सहित सभी पेंशन राशि को बढ़ाने की घोषणा ने बयानबाजी को बड़ा दिया है। दरअसल इस फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि यह कदम उनके दबाव में उठाया गया है। इस पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) गुलाम गौस ने करारा पलटवार किया।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'हां, सभी काम उन्हीं के ऐलान पर हो रहा है। जितना भी विकास का काम हमने किया, सब उन्हीं के कहने पर किया गया है। अब कुछ दिन में ये भी कह देंगे कि हमारी उम्र नीतीश कुमार  से ज्यादा है। कहने के लिए कुछ भी कहा जा सकता है, लेकिन जनता देख रही है, समझ रही है कि वास्तव में काम कौन कर रहा है।

No comments

Powered by Blogger.