Header Ads

Header ADS

70 साल से ज्यादा के मीसाबंदियों-फ्रीडम फाइटर्स को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड - सीएम मोहन यादव


भोपाल। 
मीसाबंदियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्री इलाज के लिए 70 वर्ष से ऊपर के लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान कार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल या शहर जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं रोजगार संबंधी योजनाओं में पात्रता पाए जाने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा संविधान के हत्यारे संविधान बचाने की बात करें तो ये कैसे सहेंगे। जिन्होंने अंबेडकर के साथ अन्याय किया वो अंबेडकर की बात करते हैं। कांग्रेस के अतीत के साथ लोकतंत्र के विरोधियों से हम सब निपटते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में आप लोगों ने जो कीमत चुकाई उसका अंदाज लगा लो, 1947 में देश आजाद हुआ, पर पड़ोसी पाकिस्तान हमसे एक दिन पहले आजाद हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब तक नहीं सुधरी। आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूरा देश देख रहा है। दूसरी तरफ 50 साल तक विपक्ष के नेता की भूमिका में अटलजी ने आदर्श स्थापित किए। अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर ट्रम्प तक जो नहीं बोल पाए वो बात हमारे देश के नेताओं ने बोलकर सेना पर सवाल उठाए। देश लोकतंत्र सेनानियों द्वारा 50 साल पहले किए गए कामों को याद रखेगी।

No comments

Powered by Blogger.