50 प्रतिशत आरक्षण की झूठी दीवार को हम तोड़ेंगे- राहुल गांधी
पटना।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार दौर पर राजग सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 50 प्रतिशत आरक्षण की झूठी दीवार बना रखी है, उस दीवार को हम तोड़ेंगे। देश में महज 10 से 15 लोग हैं। इन लोगों ने पूरे कॉरपोरेट सेक्टर को पकड़ के रखा है। अंबानी और अदाणी ने कब्जा कर रखा है। जीएसटी आप देते हो लेकिन कर्जा माफ उनका होता है। यह गलत है।
राहुल गांधी ने कहा कि हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। यह डाटा की सदी है। तेलंगाना में हमारे पास पूरा का डाटा हमारे हाथों में है। इस डाटा के जरिए हम पूरी राजनीति की बदल सकते हैं। जातीय जनगणना के जरिए हम आपको सबकुछ दिला सकते हैं। मोहन भागवत जी कहते है कि जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए। लेकिन, हमलोग सामाजिक एक्स-रे यानी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इससे एक चीज की सच्चाई का पता चलता है। यह एक क्रांतिकारी कदम है। इसलिए आरएसएस और भाजपा इसे रोकना चाहिए। लेकिन, दुनिया की कोई शक्ति इसे करने से नहीं रोक सकती है।
राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस पार्टी का रोल बताते हुए कहा कि गरीब, कमजोर, ईबीसी, ओबीसी, दलित और सामान्य लोगों को जोड़कर इज्जत देकर आगे बढ़ाना ही कांग्रेस पार्टी का काम है। कांग्रेस को पहले जो काम करना चाहिए था, जिस मजबूती से काम करना चाहिए था। वह हमने नहीं किया। हम अपनी गलती से समझे हैं। और, हम बिना रुके पूरी शक्ति के साथ बिहार के कमजोर और गरीब लोगों को लेकर एकसाथ आगे बढ़ेंगे। कुछ दिन पहले हमने अपने जिला अध्यक्षों का चुनाव किया। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक बड़ा कदम है। लेकिन, यह जरूरी कदम है। पहले हमारे जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दो तिहाई सवर्ण थे। अब हमारे लिस्ट में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोग हैं।
No comments