महाराष्ट्र के विदर्भ में गर्मी का कहर, तापमान 42 डिग्री के पार, मौसम विभाग की चेतावनी जारी
नागपुर
महाराष्ट्र के नागपुर सहित पूरे विदर्भ में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही विदर्भ के अधिकांश जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार जा चुका है। विदर्भ के लोगों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
अप्रैल की शुरुआत से ही यह गर्मी का दौर लगातार जारी है। इस मौसम में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। नागपुर का तापमान 2 डिग्री बढ़ने के साथ 42.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, 43.9 डिग्री के साथ अकोला सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके अलावा, चंद्रपुर, अकोला, बुलढाणा, वर्धा, यवतमाल, नागपुर जैसे जिले भी इस भीषण गर्मी से प्रभावित हैं।
No comments