Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तीन इनामी नक्सलियों समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक पुरुष और एक महिला पर 2-2 लाख रुपए का ईनाम घोषित था, जबकि एक अन्य नक्सली पर 1 लाख रुपए का ईनाम था।सुरक्षाबलों ने थाना चिंतागुफा पुलिस, डीआरजी, 02 री वाहिनी सीआरपीएफ और 203 कोबरा वाहिनी के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता प्राप्त की। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र के एक ग्रामीण की हत्या में शामिल थे।

No comments

Powered by Blogger.