Header Ads

Header ADS

मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में अब राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैचों का होगा आयोजन

 


मुजफ्फरपुर 

मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक खुदीराम बोस स्टेडियम में अब राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैचों का आयोजन संभव होगा। बिहार खेल प्राधिकरण ने इसके जीर्णोद्धार और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकास के लिए छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।  बिहार खेल प्राधिकरण द्वारा मंजूरी मिलने के बाद स्टेडियम को आधुनिक और राष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें बेहतर ग्राउंड, खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधाएं, चार ड्रेसिंग रूम, अटैच बाथरूम और मेडिकल सुविधाओं समेत अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे।

स्टेडियम के चारों ओर 10 फीट ऊंची बैरिकेडिंग बनाई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। स्टेडियम के जीर्णोद्धार से यहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी का रास्ता साफ होगा। खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का मैदान और सुविधाएं मिलने से वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। स्थानीय और बाहरी खिलाड़ियों के आगमन से फुटबॉल के प्रति नई ऊर्जा और बाजार तैयार होगा।

No comments

Powered by Blogger.