सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी,
नई दिल्ली।
भारत में सोना खरीदाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह निवेश के लिए भी लोगों की पहली पसंद होती है। दरअसल, माना जाता है कि गोल्ड में बाकी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन से ज्यादा रिटर्न मिलता है क्योंकि मंदी या महंगाई किसी भी समय में यह मजबूती के साथ पॉजिटिव रिटर्न देता है।
जून में जहां सोने की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली थी। वहीं, यूनियन बजट (Union Budget 2024-25) के बाद सोने की कीमतों में नरमी आ गई। 23 जुलाई को पेश हो चुके आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने गोल्ड के आयात पर लगने वाले टैक्स को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है। इंपोर्ट ड्यूटी कम हो जाने की वजह से सोने की कीमतों में नरमी आई। भारत में गोल्ड का प्रोडक्शन नहीं होता है और यह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश भी है, ऐसे में ड्यूटी टैक्स कम होने के कारण कीमतों में गिरावट आई।

No comments