Header Ads

Header ADS

राज्य के श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद



भोपाल। सूर्यप्रभात 

मध्यप्रदेश सरकार अब  राज्य के श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए सरकार 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा, मजदूरों की दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर चार लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही, प्रदेश सरकार अब श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी देने जा रही है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा, श्रमिक परिवारों को 670 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया है। स्वामित्व योजना के माध्यम से 23 लाख 50 हजार लोगों को स्वामित्व अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके है। प्रदेश में 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना का लाभ मिल रहा है, जिसके लिए इस वर्ष 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रदेश के सात लाख 50 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश में लगभग 7 लाख मकानों का निर्माण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट अवार्ड की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शहरी क्षेत्र में 9 लाख 51 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 7 लाख 91 हजार आवास का कार्य पूरा किया जा चुका है।

No comments

Powered by Blogger.