Header Ads

Header ADS

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि देश के टॉप सेवन मीडिया संस्थान में

 भोपाल। सूर्यप्रभात 


माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एव संचार विश्वविद्यालय को देश के टॉप सेवन मीडिया संस्थानों में चुना गया है । न्यूज चैनल टाइम्स नाउ द्वारा जारी सूची में भारत के सात बड़े जनसंचार के संस्थानों में पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नाम तीसरे नंबर पर है । इस उपलब्धि पर एमसीयू के कुलपति प्रो.(डॉ.) के.जी. सुरेश कहा कि मैं इसे अपने कर्मठ संकायकर्मचारी और विद्यार्थियों को समर्पित करता हूं । उन्होंने कहा कि पूरे विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों से विश्वविद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के पश्चात अब हम नैक (NAAC) प्रमाणीकरण की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं  हमारा लक्ष्य आने वाले दिनों में देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्था बनने का है । इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि इससे पहले भी हमारा विश्वविद्यालय  इंडिया टुडे एवं द वीक जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बना चुका है । उन्होंने कहा कि गर्व होता है कि देश की कई नामी संस्थाएं, मीडिया के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए एमसीयू को सम्मानित कर चुकी हैं । 


No comments

Powered by Blogger.