दिग्विजय, चिदंबरम के बेटे सहित पीएम मोदी के सामने अजय राय को टिकट
कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची,
नई दिल्ली।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 राज्यों के लिए कुल 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी ने जिन राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं ,उनमें असम अंडमान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मणिपुर मिजोरम राजस्थान तमिलनाडु उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल शामिल है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, तमिलनाडु के कुरुर से एस ज्योति मणि, शिवगंगा से ए कार्तिक पी चिदंबरम, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली, देवरिया से अखिलेश प्रसाद सिंह, हरिद्वार से वीरेंद्र रावत तथा वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अजय राय को मैदान में उतारा है। उधमपुर से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए चौधरी लाल सिंह को टिकट दिया है।
No comments