Header Ads

Header ADS

टीकमगढ़ की नेहा तिवारी मिसेस यूनिवर्स 2024 में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

 


भोपाल। सूर्यप्रभात 

मध्यप्रदेश के एक छोटे से जिले टीकमगढ़ की रहने वाली नेहा तिवारी ने पहले वर्ष 2022 में मिसेस मध्यप्रदेश का सेकंड रनरअप का ख़िताब , फिर 2023 में मिसेस सेंट्रल इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ख़िताब जीता एवं अब वह 2024 में होने वाले मिसेस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने कोरिया जा रही है। नेहा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति और परिवार को देती है। नेहा मॉडलिंग के क्षेत्र मै विगत 5 वर्षो से कार्य कर रही है।  उन्होंने मिसेस सेंट्रल इंडिया के इस सफर के बारे मै अपना अनुभव साझा किया और बताया की अगर हम अपने लक्ष्य को पूरा करने का सोच ले तो हम उसे जरूर पूरा कर सकते है। मिसेस सेंट्रल इंडिया नेहा तिवारी के पति ने बातचीत के दौरान बताया की अगर किसी मै हुनर हो तो समर्थन होना ही चाहिए और मेरी पत्नी मै हुनर है और मै लगातार उसका साथ देता हूँ, उसे बढ़ावा देता हूं।  


"गौरी फाउंडेशन" के द्वारा करती है समाज सेवा 
 
नेहा तिवारी  ने अपनी पूरी पढ़ाई भी टीकमगढ़ से ही की है। वह विगत पाँच वर्षो से "गौरी फाउंडेशन" के साथ काम कर रही है, जिसे उन्होंने उनके पति के साथ मिलकर स्थापित किया है। नेहा उपेक्षित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का कार्य भी करती हैं और असहाय महिलाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद भी करती हैं। नेहा एक ग्रहणी है एवं उनके दो बेटे भी है। 

 

No comments

Powered by Blogger.