आतंकवाद के खिलाफ देशभर में एकसमान रणनीति पर होगा काम, हर थाने तक पहुंचेगी व्यवस्था : अमित शाह
नई दिल्ली।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आतंकवाद से निपटने के लिए अब देशभर में पुलिस थानों के स्तर तक एकसमान रणनीति पर काम करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को एक साथ ध्वस्त किए बिना इस लड़ाई में सफलता नहीं मिल सकती। अमित शाह ने गुरुवार को यह बात नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हाल में हुई कुछ सफल कार्रवाइयों से देश का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने लश्कर के आतंकवादी लतीफ भट के मारे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बाद पूरा कश्मीर भारत में पैदा हुए आतंकवादियों की मौजूदगी से मुक्त हो गया है। शाह ने इसे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूत मील का पत्थर बताते हुए कहा कि 35 साल बाद यह स्थिति आई है।
गृह मंत्री ने कहा कि सफल एजेंसी की पहचान यह है कि वह आतंकवादी घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही आतंकवादियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दे। सभी राज्य पुलिस बलों को इस मॉडल का विश्लेषण कर इसे अपने यहां लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई केवल किसी घटना के बाद तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसे खत्म करने पर जोर देना होगा।
.jpg)
No comments