Header Ads

Header ADS

भोपाल में एक साथ जुड़ेंगे सुविख्‍यात विद्वान, विशेषज्ञ, शोधकर्ता, संग्रहकर्ता, नृत्य कलाकार, चित्रकार, स्‍टोरी टेलर, कठपुतली कलाकार एवं गायक

 भोपाल।

मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला  ‘अंतर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्‍सव’ इस वर्ष भी 12 से 18 अक्‍टूबर, 2026 तक रवीन्‍द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्‍यास, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्‍ली के सहयोग से आयोजित यह उत्‍सव श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों को बहु कलाओं के माध्‍यम से प्रदर्शित किए जाने का शाश्‍वत प्रयास है। साथ ही श्रीरामलीला उत्‍सव का आयोजन 11 से 13 अक्‍टूबर, 2026 तक श्रीराम राजा मंदिर परिसर, ओरछा (जिला – निवाड़ी) एवं 13 से 19 अक्‍टूबर, 2026 तक राघव प्रयाग घाट, चित्रकूट में भी किया जा रहा है। 

 संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्‍सव इस वर्ष न सिर्फ लीला प्रदर्शन तक सीमित रहेगा, बल्कि विविध कला विधाओं के माध्‍यम से श्रीरामकथा प्रसंगों को प्रदर्शित करेगा। इसमें लीला प्रदर्शन के साथ ही बौद्धिक सत्र, स्‍टोरी टेलिंग सेशन, प्रदर्शिनियां, कला शिविर, कला कार्यशाला, कठपु‍तली प्रदर्शन, भजन जैमिंग केन्द्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्‍सव में इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र - नई दिल्‍ली, दक्षिण मध्‍य क्षेत्र सांस्‍कृतिक के‍न्‍द्र – नागपुर एवं भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद्, नई दिल्‍ली का भी विशेष सहयोग प्राप्‍त हो रहा है।

भोपाल में आयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्‍सव का शुभारंभ 12 अक्‍टूबर, 2026 को सायं 7 बजे मुक्‍ताकाश मंच, रवीन्‍द्र भवन में होगा। इस अवसर पर  मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति रहेगी। साथ ही प्रबुद्ध विचारक डॉ. इंद्रेश कुमार, संस्‍कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्‍ली की अध्‍यक्ष डॉ. संध्‍या पुरेचा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

No comments

Powered by Blogger.