देवास जहरीली शराब : केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल गिरफ्तार
भोपाल /देवास।
देवास में केमिकल युक्त जहरीली शराब मामले में पुलिस ने इंदौर के केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल गिरफ्तार किया है। अमन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे हैं। पुलिस के अनुसार अमन ने मुख्य आरोपी अजय राठौर को 6 हजार रुपये में घातक केमिकल सप्लाई किया था। इधर अमन की गिरफ्तारी से मध्यप्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अमन कासलीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जवाब मांगा है।
सारंग ने सवाल उठाया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के खर्च, कर्मचारियों के वेतन और पार्टी के धरने-प्रदर्शनों में टेंट, लाइट व माइक की व्यवस्थाओं के लिए धन कहां से आता था। उन्होंने पूछा कि क्या इन खर्चों का संबंध कथित नकली शराब कारोबार से था।बता दे कि देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार हमलावर थे। अब अमन कासलीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा में पलटवार किया है।
No comments