Header Ads

Header ADS

कोर ग्रुप की बैठक, राज्यसभा के लिए चार से पांच नाम जाएंगे पैनल में

भोपाल। 

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भाजपा चार-पांच संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह ।जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बड़ी रैलियां करने के साथ यूसीसी और सरकार के तीन साल के कामकाज पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय से एक सांसद को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मंत्रियों की एक विशेष टीम भी इस बाबत तैयार की जाएगी।   

No comments

Powered by Blogger.