मप्र से राज्यसभा जाएंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार
भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को उनके नाम की घोषणा कर दी है। यह सीट केंद्र में मंत्री रहे डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उन्होंने इसी माह 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस रिक्त के सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था।
चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की घोषणा की थी. यहां 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. हरदीप पुरी मोदी सरकार में साल 2021 से पेट्रोलियम मंत्री हैं. वो शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं.
यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान लगने लगी थी अटकलें
आईएफएस अधिकारी रहे हरदीप पुरी जनवरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे. 2019 में बीजेपी ने उन्हें अमृतसर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से हार गए.

No comments