Header Ads

Header ADS

वायुसेना को मिला नया एयर चीफ मार्शल, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

 


नई दिल्ली। 

ऑपरेशन सिन्दूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वर्तमान वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख होंगे। वह 31 अक्टूबर 2026 से वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे। मंगलवार को केंद्र सरकार ने उनका नियुक्ति को मंजूरी दी है। करीब चार दशक के सैन्य करियर में एयर मार्शल दीक्षित विभिन्न अभियानों और सैन्य अभ्यासों का हिस्सा रहे हैं। इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख होंगे। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे। बता दें कि मौजूदा वायुसेना प्रमुख एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायु सेना में उप प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया था। एयर मार्शल को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं और 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव रखते हैं।

No comments

Powered by Blogger.