Header Ads

Header ADS

इंदौर के सेंट्रल जेल में 30 कैदी अचानक बीमार , तीन कैदी डेंगू संक्रमित

 इंदौर .

इंदौर के सेंट्रल जेल में अचानक 30 कैदियों के बीमार होने से जेल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कैदियों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट्रल जेल पहुंची और सभी 30 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ कैदियों में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जबकि तीन कैदी डेंगू संक्रमित पाए गए। 

एहतियात के तौर पर सभी 30 बीमार कैदियों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर सेंट्रल जेल में बंद सभी कैदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। जेल की प्रत्येक बैरक की भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। जहां भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है, उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.