मप्र ट्रैवल मार्ट में 1,100 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को दिया जाएगा अंतिम रूप
भोपाल।
मध्य प्रदेश अब अपने पर्यटन को घरेलू बाजार से आगे वैश्विक निवेश और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को बढ़ाने के लिए पर्यटन अधोसंरचना से जुड़े 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप देगा। राजधानी भोपाल में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का सातवां संस्करण शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को पर्यटन विभाग के सचिव एवं एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी. ने दी।
चार दिवसीय आयोजन में 34 देशों के 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और 15 राज्यों के 180 से अधिक घरेलू टूर ऑपरेटर्स सहित 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। ट्रैवल मार्ट के दौरान प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना से जुड़े 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें सीहोर जिले के रामगढ़ में 848.40 करोड़ रुपये का मेगा पर्यटन निवेश समझौता प्रमुख है।
.png)
No comments