Header Ads

Header ADS

भाजपा सरकार ने जयपुर सहित पूरे प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म की - CM भजनलाल

 


जयपुर। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर में रोड़ शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जयपुर सहित पूरे प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी है।

उन्होंने कहा कि पिछली अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में कई तरह की घटनाएं होती थी, जयपुर की चारदीवारी से लोगों को जबरन बाहर भेज दिया जाता था। भाजपा सरकार ने डिस्टर्ब एरिया विधेयक विधानसभा में पेश किया है। अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण के आधार पर जयपुर में दो नगर निगम बनाए थे, हमनें वापस एक कर दिए। लव जिहाद की घटना होती थी, लेकिन अब इन पर रोक लगी है। पेपर लीक की घटनाओं पर भी रोक लगी है।

No comments

Powered by Blogger.