Header Ads

Header ADS

सीएम सम्राट चौधरी के एक्स हैंडल से जमुई के पीड़ित परिवार से मिलने का फोटो वायरल

 


पटना। 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  के एक्स हैंडल से जमुई के पीड़ित परिवार से मिलने का फोटो वायरल होने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस मामले पर लगातार हमला कर रहे, तो सांसद भारती सचिवालय थाना में घंटों बैठ कर मुख्यमंत्री पर करवाई करने की मांग किया तो बीजेपी की महिला मोर्चा ने मीसा भारती के खिलाफ कार्रवाई करने का लिखित आवेदन दिया. हालांकि इस मामले में सीएमओ के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है लेकिन आरजेडी इस मुद्दे को ठंडा करने म के मूड में नहीं है

सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि मंडल ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ अमरदीप एवं महिला आयोग के अध्यक्ष अप्सरा से मिलकर जमुई यौन उत्पीड़न पीड़िता की तस्वीर मुख्यमंत्री द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रकाशित एवं ससाझा करने पर उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की है.

No comments

Powered by Blogger.