Header Ads

Header ADS

बिहार: कोसी नदी में लकड़ी पकड़ने के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा युवक; तलाश जारी

 पटना। 

कोसी नदी के स्पर संख्या 20.50 के समीप शनिवार सुबह लकड़ी पकड़ने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। लापता युवक की पहचान लोकहा पंचायत के कोढ़ली वार्ड संख्या-6 निवासी प्रमोद कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। वह एक बच्चे का पिता है।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार यादव अन्य लोगों के साथ नाव से कोसी नदी में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने गए थे। इसी दौरान तेज धारा के बीच लकड़ी पकड़ने के प्रयास में नाव असंतुलित हो गई। लकड़ी की चपेट में आने के बाद नाव पर सवार लोगों में अफरातफरी मच गई।

No comments

Powered by Blogger.