राहुल गांधी के कार्यक्रम में मिमिक्री को लेकर विवाद, राहुल गांधी पर तीखा हमला
भोपाल।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े संदर्भों पर की गई मिमिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मिमिक्री को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उनके मुताबिक, भीड़ जुटाने या मनोरंजन के लिए मिमिक्री का सहारा लेना राजनीति के मूल उद्देश्य से अलग है। विजयवर्गीय ने मां के सम्मान को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि किसी भी मां का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मां अहिल्याबाई की धरती से करोड़ों माताओं का अपमान किया है। शर्मा ने राहुल गांधी की भारतीय संस्कारों को लेकर आलोचना करते हुए कहा कि वे मां की महिमा नहीं समझते।
No comments