गंगा के बढ़े जलस्तर ने दक्षिण बिहार के साथ उत्तर बिहार के वैशाली जिले में भी कहर
पटना
गंगा के बढ़े जलस्तर ने दक्षिण बिहार के साथ उत्तर बिहार के वैशाली जिले में भी कहर बरपाया है। वहां के लोगों और मवेशियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है। बिहार के 12 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पटना में रविवार को गंगा नदी का जलस्तर बाढ़ के उच्चतम स्तर को पार कर गया, जिसके बाद अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी अलग-अलग जिलों में कुल 190 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है और प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने और आवाजाही में मदद के लिए 1,429 नावों की सेवा ली जा रही है।
.jpg)
No comments