बिहार में दिल दहला देने वाला हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से 6 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
भागलपुर
बिहार के भागलपुर जिले से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सोमवार को सड़क किनारे गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूबने से छह मासूम बच्चों की असमय मौत हो गई। मृतकों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।
करमा पर्व पर नहाने गए थे बच्चे, गहराई का नहीं लगा अंदाजा
स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करमा पर्व के सिलसिले में सभी बच्चे गांव के पास सड़क किनारे बने एक बड़े गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में नहाने पहुंचे थे। जलभराव के चलते बच्चों को गड्ढे की गहराई का बिल्कुल अंदाजा नहीं लग सका। नहाते समय बच्चे अचानक गहरे पानी की चपेट में आकर एक-एक करके डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई और आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई।
.jpg)
No comments